
नई दिल्ली. हम आपको ऐसे AC के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ बेड एरिया को ठंडा रखता है. यही नहीं यह AC बाकी एयर कंडीशनर के मुकाबले बिजली की खपत को 60 से 65 परसेंट तक कम देगा. आइए जानते हैं इसके बारे में…
तंबूनुमा AC रखेगा आपको कूल-कूल
Tupik Private Limited नाम की कंपनी ने एक अनोखा AC तैयार किया है, जो सिर्फ बेड एरिया को ठंडा करता है. इसका डिजाइन भी तंबू जैसा है, जिसे कंपनी के फाउंडर रवि पटेल ने तैयार किया है. इससे लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने के साथ-साथ बिजली के बिल को भी कम कर देता है. यह AC पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है.
3 बल्ब के बराबर आएगा बिल
Tupik Bed AC को लगभग 400W बिजली की जरूरत होती है. यानी मात्र तीन बल्ब जलाने जितना खर्च आता है. इस एडवांस AC को आप सोलर एनर्जी से भी चला सकते हैं. इस AC का साइज 1 इंच लंबा और 18 इंच चौड़ा है. इसको तंबू में लगाया जाता है और तंबू को बेड में फिट किया जाता है. फिट करते ही यह बेड एरिया को ठंडा कर देगा. इसके अंदर रहने पर ही ठंडी हवा प्राप्त होती है.
इंवर्टर से भी चलेगा
इस AC को 5 एम्पीयर वाले सॉकेट के जरिए आसानी से चलाया जा सकता है. इसको फिट करने के लिए आपको किसी की मदद भी नहीं लगेगी. इसको आप खुद ही बड़े आसानी से फिट कर सकेंगे.