Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस तरह ना हो वसूली, नाम तो हमारा खराब होता है; नितिन गडकरी आखिर किस बात से हैं नाराज…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    इस तरह ना हो वसूली, नाम तो हमारा खराब होता है; नितिन गडकरी आखिर किस बात से हैं नाराज…

    By Tv36 HindustanMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- नितिन गडकरी ने कहा कि हाईवे पर आकर गाड़ियों को रोका जाता है और सेस की वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि इससे सुगम यात्रा के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास विफल हो जाते हैं।

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सवाल उठाया कि दिल्ली में वाहन चालकों से वसूले जाने वाले पर्यावरण क्षतिपूर्ति सेस (ECC) से एयर पलूशन की समस्या दूर करने के लिए कितना काम किया गया है? उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल हाईवे (NHs) पर वाहनों को रोककर म्यूनिसिपल टोल और ईसीसी वसूली से सुगम यात्रा का लक्ष्य बाधित होता है, केंद्र सरकार की ओर से रोड इन्फ्रा पर होने वाले खर्च को नुकसान पहुंचता है और एनएचआईए का नाम खराब होता है।

    UER-II पर मुंडका-बक्करवाला में बैरियर मुक्त टोल प्लाजा का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, ‘शहर में रोड नेटवर्क में सुधार के लिए एनएचआई की तरफ से भारी निवेश के बावजूद लोग एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह है ग्रीन सेस (ECC) की वसूली। मैं इस तरह के सेस वसूली के आदेश पर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहता। लेकिन टोल वसूली करने वाले हमारे NH तक आते हैं और वाहनों को रोकते हैं। ग्रीन सेस लगाया गया था ताकि इससे एकत्रित रकम का इस्तेमाल दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हो। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा कि सेस के रूप में एकत्रित 800-900 करोड़ रुपये से कितना काम किया गया।’

    लोग हमें दोष देते हैं, जबकि हमारी भूमिका नहीं: गडकरी
    मंत्री ने कहा कि उन्होंने उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अपील की थी और अब सासंदों से भी इस मुद्दे को उठाने को कह रहे हैं क्योंकि ट्रैफिक को रोककर किसी फीस की वसूली से सरकार की ओर से सुगम यात्रा के लिए किए जा रहे प्रयास बेकार हो जाते हैं। गडकरी ने कहा, ‘एमसीडी को आर्थिक दिक्कत है तो दिल्ली सरकार मदद दे सकती है। यदि यहां की सरकार हमारे कामों पर जीएसटी की छूट देती है तो हम वह रकम दे सकते हैं। हमें लोगों को हो रही समस्या को खत्म करने के लिए कदम उठाने चाहिए। लोग हमें दोष देते हैं जबकि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है

    नितिन गडकरी ने पहले भी दी थी सलाह
    पिछले साल जून में समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को शहर की सीमाओं पर एंट्री फीस कलेक्शन वाले पॉइंट्स को हटाने को कहा था। गडकरी ने इन्हें यात्रियों के लिए परेशानी बताया था। गडकरी ने यात्रियों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों का ब्योरा, कैमरों में कैद सबूतों के साथ, दिल्ली और हरियाणा के अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा ताकि उनके खिलाफ ऐक्शन हो।

    Post Views: 95

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleNEET पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी, पहचान छिपाने ये करवाया, फिर भी पकड़ा गया आरोपी…
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” के नाम से जाने जाएंगे ये लोग स्टाफ नर्स का पदनाम भी बदला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत में लगेगा लॉकडाउन PM ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल केंद्रीय मंत्री ने बताया ये प्लान…

    May 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” के नाम से जाने जाएंगे ये लोग स्टाफ नर्स का पदनाम भी बदला…

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी, पहचान छिपाने ये करवाया, फिर भी पकड़ा गया आरोपी…

    May 12, 2026

    एक दर्दनाक हादसा जिंदा जलने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत, इलाके में शोक की लहर …

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत में लगेगा लॉकडाउन PM ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल केंद्रीय मंत्री ने बताया ये प्लान…
    • स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” के नाम से जाने जाएंगे ये लोग स्टाफ नर्स का पदनाम भी बदला…
    • इस तरह ना हो वसूली, नाम तो हमारा खराब होता है; नितिन गडकरी आखिर किस बात से हैं नाराज…
    • NEET पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी, पहचान छिपाने ये करवाया, फिर भी पकड़ा गया आरोपी…
    • एक दर्दनाक हादसा जिंदा जलने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत, इलाके में शोक की लहर …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?