
नई दिल्ली: राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि आसपास के लोगों की जान हलक पर अटक गई.
प्लेन उड़ाना चाहती हैं राखी
एक्ट्रेस, मॉडल और एंटरटेनर राखी सावंत अब प्लेन उड़ाना चाहती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सवांत एक विमान में अपने सहयात्रियों से कहती हैं कि आज वो प्लेन उड़ाना चाहती हैं. राखी की ये बात सुनकर हर कोई घबरा जाता है और उन्हें ऐसा न करने का आग्रह करते हैं. तो क्या राखी सावंत ने प्लेन उड़ाया? सोशल मीडया पर वायरल हुए इस वीडियो पर अब लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक अन्य वीडियो में राखी सावंत उड़ते प्लेन में फोन पर बात करती नजर आ रही हैं.
पैसेंजर्स की हालत हुई पतली
राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए अजीबोगरीब वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. इस प्लेन में बैठे यात्रियों का हालत उस समय खराब हो गई जब राखी सावंत ने विमान उड़ाने की जिद पकड़ ली. राखी सावंत अपने सहयात्रियों से कहती हैं, ‘आज मैं सोच रही थी कि ये फ्लाइट मैं चलाऊं, मैं पायलट बनूंगी…दोस्तों क्या बोलते हो? अगर आपको गर्मी लगे तो खिड़की खोल सकते हैं.’ राखी की ये बात सुन पैसेंजर्स दोनों हाथ उठाकर ‘ना-ना’ कहने लगते हैं.
वीडियोज हुए वायरल
इस बीच एक यात्री ने राखी सावंत से कहा, ‘आप चाहें तो प्लेन को धक्का मार सकती हैं.’ अपने दूसरे वीडियो में राखी सावंत फोन पर किसी से बात करने की एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं. उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स पूछता है कि इतनी ऊंचाई पर कौन से नेटवर्क आ रहा है?