छत्तीसगढ़ :– मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने 13 मई से प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक इसका प्रदेश के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे कम रहा।
राजधानी में कैसा रहेगा मौसम
आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय बादल छा सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
