
रायपुरः आम आदमी को एक के बाद एक महंगाई का झटका लगता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल समेत कई आवश्यक चीजों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच अब आशियाना बनाने का इरादा रखने वालों को अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, प्रदेश के सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए है। अब सीमेंट खरीदने वालों को 50 रुपए प्रति बोरी ज्यादा पैसे देने होंगे।