

छत्तीसगढ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला कोरबा की बैठक प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी व संरक्षक आर के पाण्डेय के मार्गदर्शन मे कोरबा जिलाध्यक्ष सर्वेश सोनी की अध्यक्षता मे बिंझरा मे आयोजित की गई जिसमे उपस्थित सदस्यो की राय पश्चात निम्न मांगो को शासन प्रशासन के पास प्रस्तुत करने सहमति बनी: केन्द्र के बराबर डीए व सातवे वेतनमान अनुरुप मकान भाडा भत्ता की तत्काल घोषणा की जावे,प्रत्येक जोन संकुल मे 01 से 15 मई के बीच शिक्षक समस्या निवारण शिविर आयोजित कर शिक्षक शिक्षिकाओ के सेवा पुस्तिका,पासबुक संधारण के साथ उनकी सभी समस्याओ का निराकरण किया जावे,सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओ के प्रासंगिक सत्वो का भुगतान सेवानिवृत्ति दिवस के दिन ही हो यह सुनिश्चित किया जावे,प्रत्येक संकुल मुख्यालय मे ही कम से कम दस दस शिक्षक आवास का निर्माण किया जाये जिससे सभी शिक्षक शिक्षिकाऐ चिन्तामुक्त होकर शैक्षिक सेवा कर सके,पदोन्नति मे हो रहे सभी व्यवधानो को दूर किया जाए ,इसी प्रकार अनेक मुद्दो पर चर्चा पश्चात प्रस्ताव पारित किया गया व मांग ज्ञापन प्रस्तुत करने जिलाध्यक्ष सर्वेश सोनी से निवेदन किया गया बैठक मे जिलाध्यक्ष के अलावा प्राचार्य नीलू अवस्थी,सेवानिवृत्त प्राचार्य जी एस राजन,व्याख्याता केके पाण्डेय, प्रधानपाठक यज्ञेश पाण्डेय, वीरेंद्र पाण्डेय, हरिहर कोशले कृष्णा सिदार,उवशि फत्तेसिह नेटी,शिक्षक अनिल कौशिक, संध्यारानी ठाकुर के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाऐ उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष सर्वेश सर्वेश सोनी ने प्रांतीय संगठन के महा सभा व सामान्य सभा बैठक भिलाई मे सचिव राजेश राय व संरक्षक आर के पाण्डेय के साथ शिक्षक शिक्षिकाओ को जाने की अपील की,कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी वीरेंद्र पाण्डेय ने किया व आभार प्रधानपाठक हरिहर कोशले ने व्यक्त किया।