
प्रार्थी राम दुलारे चौधरी निवासी आमाडाँड़ मध्यप्रदेश का दिनांक 1/4/ 2022 आरोपी शेष नारायणपुर उर्फ मटरू चौधरी पिता श्यामसुंदर चौधरी उम्र 28 साल चलचली थाना मरवाही में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया वह अपने ससुराल मरवाही में चांदनी चौक के पास आया था जो रात को पल्सर मोटरसाइकिल कुपवाड़ा के अंदर रख दिया था कोई अज्ञात चोर लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 90/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना मरवाही एवं साइबर सेल की टीम गठित कर चोरी गए मोटरसाइकिल की पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया था।
थाना मरवाही एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी शेष नारायणपुर उर्फ मटरू चौधरी पिता श्यामसुंदर चौधरी उम्र 28 साल चलचली थाना मरवाही को पकड़कर पूछताछ किया गया। जो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल पल्सर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम के सहयोग से सफलता अर्जित की टीम की भूमिका सराहनीय रही।