Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी…तंबाकू ब्रांड से मिली फीस को करेंगे दान… जानिए क्या है वजह…
    बॉलीवुड

    तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी…तंबाकू ब्रांड से मिली फीस को करेंगे दान… जानिए क्या है वजह…

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को आपने विमल इलायची के एड में देखा ही होगा. इस विज्ञापन में खिलाड़ी कुमार बादशाह शाहरुख खान और अजय देवगन संग नजर आए. शाहरुख और अजय देवगन का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन अक्षय कुमार ये एड करने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए. लोगों की आलोचनाओं से घिरने के बाद अब अक्षय कुमार ने बड़ी अनाउंसमेंट की है. अक्षय ने क्यों फैंस से मांगी माफी? अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मागते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए है. उन्होंने ऐलान किया कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले के बारे में बताया है.

    .खिलाड़ी कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें. मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से. पिछले कुछ दिनों में आए आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा. विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं. इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं. मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए काम में लाऊंगा. ब्रांड चाहे तो इस एड को ऑनएयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती. लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा. बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा. कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार का ये ऐड रिलीज हुआ है. जिसमें शाहरुख खान और अजय देवगन ने अक्षय कुमार का विमल यूनिवर्स में वेलकम किया था. बॉलीवुड के तीनों बड़े स्टार्स (शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार) किसी ऐड में सामने आए थे. वैसे थी तो ये बहुत बड़ी बात लेकिन क्योंकि तीनों ने तंबाकू ब्रांड के ऐड के लिए हाथ मिलाया था. इसलिए ये ऐड ट्रोल्स के निशाने पर आया. अजय देवगन तो पहले से कई तंबाकू ब्रांड के ऐड्स में दिखे हैं. शाहरुख खान का ऐसे ऐड करने पर भी इतना बवाल नहीं मचा. लेकिन खिलाड़ी कुमार के नजर आते ही लोगों ने हंगामा कर दिया. अक्षय कुमार के फैंस ने एक्टर के पुराने वीडियोज भी शेयर किए जहां वे शराब, सिगरेट जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस से दूर रहने की बात की थी. कई लोगों ने तो तीन बार पद्म श्री सम्मान पा चुके खिलाड़ी कुमार से अवॉर्ड वापस लौटने को भी कहा. काफी आलोचना झेलने के बाद एक्टर ने माफी तो मांग ली है, अब फैंस पर खिलाड़ी कुमार का ये माफीनामा कितना असर करता है, ये तो वक्त ही बताएगा.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : बड़े पैमाने पर न्यायधीशों का तबादला, बदले गए कई जिलों के जिला जज और अतिरिक्त जिला जज…देखिए आदेश…
    Next Article भाजपा की मयूर विहार जिला इकाई का सचिव की गोली मारकर की हत्या:
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    DMF घोटाला: रानू साहू के रिश्वत का खुलासा, GPM तत्कालीन कलेक्टर लीना मंडावी को कितना मिला? स्वीकृति, के चेक कमीशन खड़े किए सवाल!

    October 31, 2026

    पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 विकास कार्यों की मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
    • DMF घोटाला: रानू साहू के रिश्वत का खुलासा, GPM तत्कालीन कलेक्टर लीना मंडावी को कितना मिला? स्वीकृति, के चेक कमीशन खड़े किए सवाल!
    • ब्रेकिंग कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे रामगोपाल करियारे, पूर्व में भी कोरबा में डीएसपी के पद पर दे चुके हैं सेवाएं
    • पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 विकास कार्यों की मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला
    • बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?