Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक इकाई द्वारा कटघोरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में आज दोपहर 12 बजे बैठक आहूत
    समाचार

    पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक इकाई द्वारा कटघोरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में आज दोपहर 12 बजे बैठक आहूत

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/कटघोरा:-* पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत पसान क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकार मिथलेश कुमार आयाम के द्वारा ग्राम पुटीपखना सरपंच के निवास पर सरपंच पति से उगाही के रूप में रकम लेते बीते दिनों वायरल एक वीडियो के आधार पर खबर प्रसारित करने वाले सिटीजन छत्तीसगढ़ नामक यूट्यूब न्यूज़ पोर्टल में उक्त पत्रकार को सदभाव पत्रकार संघ का सदस्य एवं संघ से शह में अवैध वसूली कार्य को अंजाम देना तथा वसूली का आधा हिस्सा संघ के अध्यक्ष को देने संबंधित लेख प्रसारित किया गया। जबकि वायरल वीडियो में ग्रामीण पत्रकार मिथलेश द्वारा किसी भी पत्रकार संगठन से जुड़े होने या संगठन के किसी अध्यक्ष को हिस्सा देने जैसे शब्दों का प्रयोग नही किया गया

    , किंतु न्यूज़ पोर्टल सिटीजन छत्तीसगढ़ में संघ को बदनाम करने की नीयत से खबर चलाई गई। जिस खबर से सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का नाम एवं इससे जुड़े पत्रकारों की छवि धूमिल हुई है। जिसे लेकर सदभाव पत्रकार संघ के कटघोरा- पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक इकाई द्वारा कटघोरा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में आज दोपहर 12 बजे बैठक आहूत कर सिटीजन छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल एवं इसके संचालक व सहयोगी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमे संघ के पाली, दीपका, बांकी मोंगरा, कोरबा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आधारहीन खबर चलाने वाले सिटीजन छत्तीसगढ़ के संचालक एवं खबर भेजने वाले पसान निवासी अवैध रेत माफिया यूसुफ खान के खिलाफ संघ के विधिक सलाहकार अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर चलाई गई खबर से संबंधित प्रमाणिकता की मांग की जाएगी तथा प्रमाणिकता प्रस्तुत नही कर पाने पर माननीय न्यायालय में मानहानि का दावा पेश किया जाएगा, साथ ही तथ्यहीन खबर चलाकर समाज में पत्रकार संगठन की छवि धूमिल करने वाले न्यूज़ पोर्टल सिटीजन छत्तीसगढ़ का रजिस्ट्रेशन रद्द कराए जाने की भी कार्यवाही कराई जाएगी।

    उक्त बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष कमल महंत, जिला सचिव प्रमोद दीवान, कटघोरा- पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक संरक्षक प्रियेश दीवान, रितेश गुप्ता, अध्यक्ष फिरत दास महंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदेश्वर नायक, उपाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सचिव यशपाल सिंह राज, पाली ब्लाक उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, सचिव गणेश महंत, दीपक महंत, बांकी मोंगरा इकाई उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव साबिर खान, सदस्य अजय महंत, चंद्रकांत डिक्सेना, लौंग दास, प्रकाश महंत सहित संघ के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमधा ,विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया.. साथ ही की कई अहम घोषणा
    Next Article टेंट हाउस के एक मजदूर की दर्दनाक मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बारिश में नहाने से मिलेगी इन समस्याओ से राहत, फायदे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, बिना संकोच उठाए लुफ्त…

    June 29, 2026

    अब शादी से पहले शरीर को करें अंदर से डिटॉक्स, कम होगी ब्लोटिंग और बढ़ेगी एनर्जी…

    June 29, 2026

    मीठा खाने का सही समय यहां जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या..

    June 29, 2026

    कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच मोदी की बड़ी बैठक, उच्च अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा…

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बारिश में नहाने से मिलेगी इन समस्याओ से राहत, फायदे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, बिना संकोच उठाए लुफ्त…
    • अब शादी से पहले शरीर को करें अंदर से डिटॉक्स, कम होगी ब्लोटिंग और बढ़ेगी एनर्जी…
    • मीठा खाने का सही समय यहां जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या..
    • कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच मोदी की बड़ी बैठक, उच्च अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा…
    • संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक यहां के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?