नई दिल्ली:– शादी से पहले के हफ्ते बुरी तरह से थकाने वाले होते हैं। ये वक्त मिली-जुली भावनाओं और शारीरिक रूप से थका देने वाले होते हैं। कपड़ों की फिटिंग, इवेंट्स और देर रात तक जागने की वजह से कई लोगों को ब्लोटिंग, थकान, मुँहासे या कम एनर्जी की समस्या हो जाती है।
शादी से पहले डिटॉक्स के लिए बहुत ज्यादा क्लींजिंग या फास्टिंग की जरूरत नहीं होती है। सबसे अच्छा डिटॉक्स प्लान वह है, जो शरीर में संतुलन बनाने, इंफ्लेमेशन कम करने, पाचन सुधारने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और स्किन की नेचुरल ग्लो को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है।
शरीर को भीतर से करें डिटॉक्स
शरीर के नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम, जैसे लिवर और गट, को ठीक से काम करने के लिए सही न्यूट्रिशन, हाइड्रेशन, तनाव से दूरी और नींद जैसी चीजों को शामिल करना जरूरी है। इन सबका ध्यान रखकर पाचन को बेहतर, एनर्जी लेवल को अपलिफ्ट, अच्छा मूड और हेल्दी व ग्लोइंग स्किन पाया जा सकता है।
बेसिक चीजों पर प्राथमिकता
डिटॉक्स के लिए किसी सप्लीमेंट् या किसी मुश्किल तरीकों को अपनाने से पहले बेसिक चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। शादी के कम से कम तीन से चार हफ्ते पहले तक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, चीनी, शराब और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से दूर रहें। इन चीजों से गट में असंतुलन, इंफ्लेमेशन और शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही खाने का समय तय करें और देर रात खाने से बचें। इन छोटी-छोटी आदतों से पाचन क्षमता और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जो थकान और ब्लोटिंग को कम करने के लिए जरूरी हैं।
न्यूट्रिशन को बनाएं रखें
आपको न्यूट्रिएंट्स से भरपूर, एंटी-इंफ्लेमेटरी डिटॉक्स डाइट लेनी चाहिए।
मौसमी फल, सब्ज़ियां, लीन मीट, नट्स, बीज और हेल्दी फैट्स को प्राथमिकता दें।
एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए ओट्स, ब्राउन राइस या मोटे अनाज जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को भोजन में शामिल करें।
इसके अलावा प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है, क्योंकि यह त्वचा की मरम्मत, मेटाबॉलिक हेल्थ और मसल टोन को बेहतर बनाता है।
कैलोरी कम करने पर ध्यान देने के बजाय, संतुलित भोजन करने का लक्ष्य रखें।
भूखे रहने पर शरीर ज्यादा स्ट्रेस हार्मोन बनाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
