
इंदौर: Akash Vijayvargiya Dance with Wife भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आकाश विजयवर्गीय अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो आकाश विजयर्गीय के पारिवारिक आयोजन का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाश विजयवर्गीय के साथ उनकी पत्नी भी डांस करतीं हुई नजर आ रही हैAkash Vijayvargiya Dance with Wife बता दें कि कुछ समय पहले ही आकाश विजयवर्गीय का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जी हां मैं हूं खलनायक गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे। ये अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर का, जब भाजपा ने फन पार्टी का आयोजन किया था।
इसमें विधायक ने क्षेत्र की जनता और बच्चों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी में गाने भी चल रहे थे, जिस पर सभी लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान खलनायक हूं मैं गाना बजाया गया और जिस पर विधायक आकाश विजयवर्गीय जमकर थिरके।