
जांजगीर- चांपा:- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरलीडीह मैं एक 29 वर्षीय युवक ने अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक युवक का नाम राजू केवट 29 वर्ष पिता मानिक राम केवट
युवक 18 अप्रैल को अपने घर वलों से सोनसरी के यस बैंक जाने के लिए निकला था। लेकिन वहां देर रात तक घर नहीं आया तब परिवार वालों ने मूलमुला थाना जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
23 अप्रैल को युवक का शव एक पेड़ के नीचे लटका मिल। इस घटना का सूचना पाते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारा उसके बाद पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया