
हमारे धार्मिक ग्रंथों में नंदी का वास्तव में बल पराक्रम, उद्योग और सामर्थ के परिचायक हैं शिवजी के वाहन नंदी शिवजी के पहले नंदी की पूजा का विधान शास्त्रों में हैं । यह नंदी कोई और नहीं बल्कि नाद हैं, जिस पर महादेव सवारी करते हैं । जब यही संकट में फंस जाएं तो सबसे पहले गौ सेवक ही सामने आते हैं । इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण कंचन की नगरी चांपा नगर में देखने को मिला ।
रात्रिकालीन समय में प्रयास गौ सेवा संस्थान , चांपा फोन से सूचना प्राप्त हुई एक नंदी बाबा ( सांड ) आईसीआई बैंक व धीरज देवांगन आर्किटेक्टर आफिस चांपा पीछे की बॉडी मे एक कुएं गिर गया हैं, जिसका रेस्क्यू करना हैं , वो सुबह से ही से 40 फिट गहरी कुएं में बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ हैं । जब तक आम नागरिकों द्वारा 108 , 112 एवं वन विभाग, चाम्पा थाने में भी सूचित किया गया था समाजसेवी संस्था प्रयास सेवा संस्थान चांपा, सेवा कार्य समय संस्थान द्वारा तत्काल सूचना मिलते ही सभी गौ सेवक कमर कसकर सहायता उपलब्ध कराने के लिए तुरंत धटनास्थल पहुँच जायज़ा लेते हैं और समर्पित भाव से कार्य में लग जाते हैं ।प्रयास गौसेवा संस्थान द्वारा तुरंत तत्परता दिखाते हुए एनडीआरएफ के तर्ज में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया । अब साधन व पूर्ण संसाधन की आवश्यकता थी ! सब व्यवस्था होने के उपरांत 2 घंटे की कड़ी मशक्कत और स्वप्रयत्नों के बाबजूद सांड पूर्णतः सुरक्षित कुआ से बाहर निकाला गया। गौसेवा में सभी गौसवको एवं विशेष सहयोग मनोज बरेलिया इंडस्ट्रीस रस्सी , सुरेश बरेलिया व भाग्यराज धान्धी द्वारा इंडस्ट्रीएल रस्सी प्राप्त हुआ।आर्किटेक्ट धीरज देवांगन के द्वारा ट्रेक्टर व अन्य संसाधन मुहैया कराया गया ! प्रत्यक्षदर्शियों में शशिभूषण सोनी ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रयास सेवा संस्थान चांपा के सभी सदस्यों व गौ सेवकों के अथक प्रयास से यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा ।