Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद भी 40 हजार पद पर पदोन्नति अवरुद्ध
    समाचार

    मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद भी 40 हजार पद पर पदोन्नति अवरुद्ध

    By Tv 36 HindustanApril 29, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरमान रज़ा सरगुज़ा

    सबसे बड़ी पदोन्नति की ठीक तैयारी नही – अंततः सभी पदोन्नति पर रोक

    शिक्षको में है विभाग के लिए भारी रोष

    अम्बिकापुर
    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित जिला पदाधिकारी अमित सिंह, प्रदीप राय ,काजेश घोष , अरविंद सिंह , अनिल तिग्गा , राजेश गुप्ता , प्रदीप राय ,लव गुप्ता , रामबिहारी गुप्ता,संजय चौबे , सुरित राजवाड़े, रोहिताश शर्मा ,प्रशांत चतुर्वेदी , विक्रम श्रीवास्तव,नाजिम खान ,संजय अम्बष्ट,अरविंद राठौड़ , लखन राजवाड़े, राकेश पांडेय, अमित सोनी, रणबीर सिंह चौहान, जवाहर खलखो, शुशील मिश्रा, रमेश यागिक ने कहा है कि शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी पदोन्नति हेतु विभाग ने ठीक ठीक कोई भी तैयारी नही की, 46 हजार पदोन्नति हेतु संचालक द्वारा आज पर्यंत किसी भी प्रकार का पदोन्नति हेतु नियम निर्देश नही किया गया, जिसके कारण जेडी व डीईओ ने अलग अलग नियम की व्याख्या की व मनमर्जी की वरिष्ठता सूची बनाई जिसके चलते पदोन्नति की प्रक्रिया में रुकावट डालते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा पर पानी फेर दिया।

    मनोज वर्मा ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने गत 22 नवम्बर 2021 को वन टाईम रिलेक्सेशन की घोषणा कर 5 वर्ष की अवधि को घटाकर 3 वर्ष करते हुए सहायक शिक्षकों में पदोन्नति की आशा का संचार किया था लेकिन आज लगभग 6 माह बीत जाने पर भी अधिकारियों की सुस्ती ने सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की खुशी पर ग्रहण लगा दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा केबिनेट में लिए गए निर्णय का समुचित क्रियान्वयन विभाग द्वारा नही कराया जा सका है।

    ज्ञात हो कि अलग अलग नियम के चलते कुछ असंतुष्ट शिक्षकों ने कोर्ट में केस दाखिल कर पदोन्नति रोकने की अपील की थी जिस पर माननीय न्यायालय ने पदोन्नति प्रक्रिया पर स्टे लगाकर शासन से जवाब मांगा था, समय पर शासन के अधिकारियों द्वारा कोर्ट में जवाब नहीं देने के चलते पदोन्नति बाधित होता रहा, अब पुनः तीसरी बार माननीय न्यायालय ने पदोन्नति पर स्टे को आगे बढाते हुए सुनवाई की तारीख 10 मई तय की है।

    मनोज वर्मा ने कहा कि प्रारम्भ से ही नियम में एकरूपता व समानता हेतु निर्देश देने की मांग प्रमुख सचिव, सचिव व डीपीआई से किये थे, किन्तु समय पर निर्देश जारी नही करने से संभाग व जिले में विभिन्नता परिलक्षित हुई, जिसके चलते बस्तर और दुर्ग संभाग ने अपने अलग नियम बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाई और आंशिक पदोन्नति भी की, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रक्रिया कछुआ चाल से जारी है, प्रदेश में व्याख्याता, शिक्षकं, प्रधान पाठक प्राथमिक व पूर्व मा शा में 40 हजार पदों पर पदोन्नति अवरुद्ध है।

    शिक्षा विभाग के कामकाज का तरीका बेहद अव्यवहारिक है जिसके कारण हजारो शिक्षको की पदोन्नति रुक गई है, डीपीआई को व्याख्याता पद पर पहले पदोन्नति करते हुए निचले स्तर पर रिक्त पद बढ़ाना चाहिए।

    न्यायालय द्वारा जारी स्टे के सम्बंध में जवाब देने की समयसीमा में शासन के अधिकारियों द्वारा जवाब न देकर देर से जवाब दिया जाता है, जिसके कारण याचिकाकर्ता को जवाब देने समय मिलते रहता है, साथ ही पदोन्नति में रोक को आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे शिक्षक संवर्ग में विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाअध्यक्ष मनोज वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सहृदयता पूर्वक पदोन्नति की अवधि को वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष किया है, इसका लाभ शिक्षक संवर्ग को मिले यह जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की है, उच्च न्यायालय में लगे रोक को समय सीमा में समुचित जवाब देकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी हटवाएं, इस हेतु एसोसिएशन ने 2 बार विभाग को पत्र भी लिखा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी खबर : एक पुराना पुल ढहने से कई वाहन नदी में गिरे, चार लोगों की मौत…23 लोग घायल…
    Next Article लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में 1490 केस की हुई पुष्टि…संक्रमण दर चार फीसदी से ऊपर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सेवा के इतने वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’…

    September 16, 2026

    भारत समेत इन देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी ट्रंप के बिल पर आज अमेरिकी सदन में फाइनल वोटिंग…

    September 16, 2026

    आज से बदल गया पेमेंट का नियम चाय-पान, सब्जी, पेट्रोल, बीमा और टिकट पर इतना लगेगा चार्ज…

    September 16, 2026

    प्रदेश में अगले चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, कई शहरों में बढ़ा तापमान; जानें मौसम का हाल…

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सेवा के इतने वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’…
    • भारत समेत इन देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी ट्रंप के बिल पर आज अमेरिकी सदन में फाइनल वोटिंग…
    • आज से बदल गया पेमेंट का नियम चाय-पान, सब्जी, पेट्रोल, बीमा और टिकट पर इतना लगेगा चार्ज…
    • प्रदेश में अगले चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, कई शहरों में बढ़ा तापमान; जानें मौसम का हाल…
    • मैं मशीन या रोबोट नहीं हूं खिलाड़ी ने बयां किया दर्द, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भी बोले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?