अक्षय तृतीया,भगवान परशुराम जयंती एवं ईद उल फितर के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जीपीएम पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर कानून और शांति व्यवस्था का लिया जायजा शांति व सद्भाव के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाए त्यौहार, किया गया अपील
अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती एवं ईद उल फितर त्योहार के उपलक्ष्य में *जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं कप्तान त्रिलोक बंसल* के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं एसडीएम पेंड्रारोड पुष्पेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ गौरेला एवं पेण्ड्रा शहर के मुख्य बाजार भीड़भाड़ वाले मार्गो का पैदल भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया। शहर की कानून व शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम पेंड्रा रोड ने जनता से त्यौहारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का पूरा सहयोग करने और त्यौहारों को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान जनता को पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया।
फ़्लैग मार्च में अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार अविनाश कुजूर ,थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी, यातायात प्रभारी नरेंद्र सिंह एवं रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी,थाना प्रभारी पेंड्रा डीएन तिवारी जिले का पुलिस बल के लगभग 50 जवान मौजूद रहे।