
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से अपने विधानसभा दौरे की शुरुआत कर रहे हैं.लेकिन भूपेश बघेल के दौरे से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो ने अपना विरोध दर्ज कराया हैं भाजयुमो मीडिया प्रभारी अश्विनी गुप्ता ने कहा कि ‘वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भूपेश बघेल के रामानुजगंज दौरे का काला झंडा दिखाकर विरोध करेंगे. भूपेश बघेल ने युवाओं से वादाखिलाफी की है. प्रदेश की भोली-भाली जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है.
साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था.लेकिन बेरोजगारी भत्ता नहीं देने से युवाओं का भरोसा भूपेश सरकार से उठ गया है’.अश्विनी गुप्ता ने यह भी कहा कि ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की तरह पूरे जिले भर में जहां-जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम होगा, उन सभी जगहों पर विरोध जताएगा.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में काला झंडा दिखाएंगे.”विरोध प्रदर्शन के दौरान, युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर, भाजयुमो नेता अश्विनी गुप्ता, विक्रम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सिद्धांत यादव, उपेंद्र यादव, शुभम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता ने विरोध किया।इसके बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।