रायपुर:-ग्राम पंचायतों और सरपंचों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ ने 9 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में प्रदेश व्यापी महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है प्रदेश सरपंच संघ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बैठक 11:00 से शाम 4:00 बजे तक सत्य साईं हॉस्पिटल ऑडिटोरियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट नया रायपुर में आयोजित होगी
बैठक में प्रदेश की सभी जिला सरपंच संघ अध्यक्ष, ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष तथा प्रदेश सरपंच संघ की कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे महासंघ ने संबंधित पदाधिकारी की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है और बैठक में अनुपस्थित रहने पर संगठनात्मक निर्णय के अनुसार कार्यवाही की बात कही है।
महासंघ की बैठक में ग्राम पंचायत के कामकाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय किए जाने की तैयारी है। इसमें प्रमुख रूप से मनरेगा से लंबित भुगतान VB-RAM-G के अंतर्गत बिल लगाने एवं कार्य करने में आ रही कठिनाइयों तथा GeM पोर्टल की प्रक्रिया पूर्ण करने से जुड़ी समस्याओं को शामिल किया गया है ।
इसके साथ ही प्रदेश के सरपंचों की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। ऐसे में यह बैठक केवल संगठनात्मक बैठक न होकर पंचायत प्रतिनिधियों की व्यवहारिक समस्याओं और अधिकारों को लेकर आगे की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है।
प्रदेश सरपंच महासंघ द्वारा जारी बैठक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह बैठक सरपंचों के हित एवं अधिकारों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला एवं ब्लॉक स्तर के संगठन पदाधिकारी की सक्रिय भागीदारी के जरिए पंचायत स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को एक मंच पर रखना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लेने की तैयारी है।
Post Views: 405