Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Mothers Day 2022: कब और क्यों हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत, जानें मां से जुड़े इस दिन का इतिहास
    राष्ट्रीय

    Mothers Day 2022: कब और क्यों हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत, जानें मां से जुड़े इस दिन का इतिहास

    By Tv 36 HindustanMay 7, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mothers Day Special: हर एक के जीवन में मां एक अनमोल इंसान के रूप में होती है. जिसके बारे में शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकता इसलिए उसने मां को बनाया. एक मां हमारे जीवन की हर छोटी बड़ी जरूरतों का ध्यान में रखने वाली और उन्हें पूरा करने वाली देवदूत होती है. कहने को वह इंसान होती है, लेकिन भगवान से कम नहीं होती है. वैसे तो किसी के लिए भी लाइफ में मां की अहमियत को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल होता है. लेकिन फिर भी साल का एक दिन मां के नाम कर दिया है. जिसे हम मदर्स डे के रूप में मनाते है. इस साल मदर्स डे 8 मई को मनाया जाएगा.

    कहते हैं दुनिया में माँ की मोहब्बत का कोई वार नहीं
    जब दवा काम न आये तब नजर उतारती हैं, ये माँ हैं साहब हार कहाँ मानती हैं. मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता. माँ का विश्वास और प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के खातिर सारी दुनिया से लड़ सकती है. वो एक अकेली बहुत होती है. मदर्स डे उन सभी माताओं को समर्पित है जो आपकी पहली शिक्षक हैं और एक बच्चे को उसके लक्ष्य की तरफ बढ़ने में मदद करती हैं. आप अपनी मां का हाथ पकड़कर ही इस दुनिया में अपना पहला कदम रखते हैं. यूं तो मां के प्रति प्यार और सम्मान किसी एक दिन का मोहताज नहीं होता, लेकिन ये दिन सिर्फ मां को समर्पित है और इस दिन उन्हें खास महसूस करवाया जाता है. आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में मदर्स डे मनाने का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. जिसके चलते आजकल लोग मदर्स डे को काफी धूम-धाम से मनाते है.


    कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत
    मदर्स डे जैसे स्पेशल डे की शुरुआत एक्टिविस्ट एना जार्विस ने 20वीं शताब्दी में की थी. एना अपनी मां से बहुत अधिक प्यार करती थी. उनकी मां उनके लिए प्रेरणा थी. जिसके कारण उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला किया था. साल 1905 में उनकी मां की मृत्यु के बाद उन्हें प्यार जताने के लिए एक स्मारक का आयोजन क्या था. यह स्मारक पश्चिम वर्जीनिया के ग्राफ्टन के सेंट एंड्रयू मैथाडिस्ट चर्च में आयोजित किया गया. जिसके बाद से यह मदर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा. वहीं इस दिन को यूरोप में मदरिंग संडे कहा जाता है.

    मदर्स डे मई माह के दूसरे रविवार को मनाने के पीछे का कारण
    मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने के पीछे भी एक कारण है. हालांकि एक्टिविस्ट एना जार्विस ने भले ही मदर्स डे की नींव रखी है लेकिन मदर्स डे कि औपचारिक रूप से शुरुआत 9 मई 1914 से हुई है. अमेरिका के राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने एक कानून पास किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि मई महीने के हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा. औपचारिक तौर पर मदर्स डे को प्रत्यक्ष रूप से स्वीकृति अमेरिका राष्ट्रपति ने दी थी. इसी कारण अमेरिका, भारत सहित कई देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा.

    मदर्स डे मनाने की वजह?
    हर कोई अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए उनके मातृत्व और प्यार को सम्मानित करने के उद्देश्य से बच्चे मदर्स डे मनाते हैं. पिछले कुछ दशकों में मां को समर्पित इस दिन को बहुत खास तरीके से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं. उनके लिए गिफ्ट या कुछ सरप्राइज प्लान करते हैं. पार्टी का आयोजन करते हैं और मां को बधाई देते हैं उनके प्रति अपने प्यार और लगाव को जाहिर करते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउच्च शिक्षा विभाग ने साल 2022-23 में यूजी और पीजी में ऑनलाइन एडमिशन के लिए पैटर्न जारी
    Next Article केजीएफ चैप्टर 2 फेम ऐक्टर मोहन जुनेजा का 7 मई 2022 की सुबह निधन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…

    May 12, 2026

    सीएम अध‍िकारी ने मंत्र‍ियों को बांटे व‍िभाग, जानें यहां से किसे मिला कौन सा मंत्रालय…

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रावीण्य सूची के इन विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…

    May 12, 2026

    17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे आपके जन्मों के पाप…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…
    • सीएम अध‍िकारी ने मंत्र‍ियों को बांटे व‍िभाग, जानें यहां से किसे मिला कौन सा मंत्रालय…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रावीण्य सूची के इन विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…
    • 17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे आपके जन्मों के पाप…
    • आज का राशिफल हनुमान जी की कृपा से इन राशियों के पूरे होंगे रुके काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?