
भोपाल। UG-PG online admission pattern : उच्च शिक्षा विभाग ने साल 2022-23 में यूजी और पीजी में ऑनलाइन एडमिशन के लिए पैटर्न जारी कर दिया है। पैटर्न के तहत अब केवल 2 ही राउंड होंगे जिसमें से पहला राउंड ऑनलाइन और दूसरा राउंड सीएलसी यानी कि कॉलेज लेवल काउंसलिंग का होगाUG-PG online admission pattern : दरअसल हर साल जरूरत से ज्यादा राउंड में एडमिशन होने के कारण आलोचना होती थी
इसलिए इस साल 2 ही राउंड होंगे। एमपी ऑनलाइन के जरिए होने वाले एडमिशन के लिए इस बार स्पोर्टस वैटेज भी बढ़ाया गया है, स्टूडेंट को एडमिशन के लिए कुल 9 फॉर्म भरने होंगे, 3 कैटेगिरी में स्पेशल इंकरेजमेंट मिलेगा।UG-PG online admission pattern: इनमें खेलकूद , कला – संस्कृति व एनसीसी , एनएसएस , स्काउट एंड गाइड सोसायटी शामिल हैं ।
विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती कम राउंड में एडमिशन कराने की होगी। क्योंकि , हर साल जुलाई में शुरू होने वाले एडमिशन अगले साल जनवरी तक चलते हैं। इस कारण पढ़ाई सही से नहीं हो पाती है।