Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने व तनाव दूर करने किया “अभिप्रेरणा” कार्यक्रम का आगाज
    छत्तीसगढ

    पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने व तनाव दूर करने किया “अभिप्रेरणा” कार्यक्रम का आगाज

    By Tv 36 HindustanMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिनाँक 7/5/2022 को पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए *अभिप्रेरणा* कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को तनाव मुक्त रखना, उनका मनोबल बढ़ाना, वरिष्ठ अधिकारीगण जवानों बीच का संकोच दूर हो, जवानों और अधिकारियों के मध्य पारिवारिक परिवेश में संवाद हो, उनकी समस्याओं को सुने एवं उनका उचित निराकरण करायें।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में *पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल* द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने के कुछ महत्वपूर्ण बातें बताकर अपने निजी जीवन के अनुभव कार्यक्रम में साझा किए । उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त रहने के लिए सबसे पहले हमें अपने शरीर को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रखना होगा । इसके लिए योगा, व्यायाम, सायकलिंग आदि बहुत से तरीके हैं, जितना हो अपने व्यवसायिक एवं निजी जीवन में व्यस्त रहें ।

    अपने शौक (Hobby) चाहे वो खेलना, किताबें पढाना, फिल्में देखना कुछ भी हो उसके लिए समय निकाले जिससे स्ट्रेस कम किया जा सकता है । सबसे महत्वपूर्ण बात उनके द्वारा कहा गया कि हम सभी के सोशल प्लेटफार्म फेसबुक, ट्युटर व्हाट्सअप में बहुत से फ्रेण्डस हैं, अच्छी बात है पर अपने आसपास के लोगों को ख्याल रखना हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, उनसे प्रतिदिन बातचीत करना, बहुत महत्वपूर्ण हैं । उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों से मिलें उनसे बातचीत करें अपनी समस्या/परेशानी उन्हें बताएं , उनकी कोई समस्या हो उसे पूछें , जिससे उसका हल निकाला जा सकें । तनाव हर उम्र के लोगों को हो सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगांवकर ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से वर्तमान में ड्यूटी दौरान एवं व्यक्तिगत दिनचर्या में किन-किन बातों पर स्ट्रेस आता है पूछा गया और उन्हें परामर्श दिए ।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्र, महिला पुलिस बल एवं जवानों के द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का उत्साह वर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों के साथ नृत्य करते हुए गायन की प्रस्तुति की गई। पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने कहा कि जिले में बल की कमी है फिर भी उपलब्ध बल के द्वारा पूरी उर्जा के साथ कार्य किया जा रहा है निश्चित ही उनके द्वारा किया गया कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण श्रेणी का है इस संबंध में पुलिस बल के तनाव को दूर करने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपगारिया कॉम्पलेक्स में स्थित हैथवे ग्रैंड ऑफिस में लगी आग
    Next Article नवनिर्वाचित युवाओं ने सरोना यूथ क्लब का किया गठन इस क्लब में 14 से 40 साल के युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…

    August 19, 2026

    बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट वाले इन 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क…

    August 19, 2026

    माय भारत की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर

    August 19, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में छूट…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सोने के साथ चांदी में भी भारी गिरावट, जानें 19 अगस्त का ये ताजा भाव…
    • शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…
    • डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…
    • क्या टूथब्रश से बेहतर है नीम की दातून जानिए इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका…
    • माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, ये लक्षण भी हो सकते हैं संकेत जानें कब बरतें सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?