Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…
    छत्तीसगढ

    डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…

    By Tv36 HindustanAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र को राजधानी में आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं समाजसेवा में दीर्घ कालीन योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया . पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने डॉ. दिनेश मिश्र को एवार्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर, राजेश मूणत पूर्व मंत्री एवं विधायक रायपुर, पुरन्दर मिश्रा, विधायक, मोतीलाल साहू विधायक, मीनल चौबे महापौर रायपुर, डॉ विद्याकांत त्रिवेदी, डॉ उपेन्द त्रिवेदी, डॉ . उत्कर्ष त्रिवेदी उपस्थित रहे.

    डॉ दिनेश मिश्र सन् 1995 से प्रदेश में सामाजिक अंधविश्वास एवं कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं डॉ मिश्र के प्रयासों से प्रदेश में टोनही प्रताड़ना के विरोध में कानून बना .वे प्रताड़ित महिलाओं के कल्याण, पुनर्वास के लिए भी प्रयत्नशील हैं साथ ही सामाजिक बहिष्कार से पीड़ित परिवारों के लिए कार्य कर रहे है साथ ही इस संबंध में कानून बनाने किए संघर्षरत हैं.
    डॉ दिनेश मिश्र पिछले 30 वर्षों से जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना, डायन (टोनही)प्रताड़ना, उनके मानवाधिकार विभिन्न अंधविश्वासो और सामाजिक कुरीतियों तथा महिला के खिलाफ लगातार कार्य कर रहे है जिसके तहत देश भर में 5 हजार से अधिक सभाएं कर चुके है स्कूल,कॉलेजो ,सामाजिक संगठनों के साथ कार्यशालाओं में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर चुके है।
    डॉ दिनेश मिश्र ने2016 में यूनाइटेड नेशन्स द्वारा जिनेवा में डायन के संदेह में महिला प्रताड़ना और मानव अधिकार विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला व्याख्यान, साथ 2014 में बेल्जियम ब्रसेल्स में आयोजित संगोष्ठी में व्याख्यान, अनेक विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे चुके हैं . छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश ,आसाम आंध्रप्रदेश ,ओडिसा,झारखण्ड ,महाराष्ट्र ,दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान ,बिहार ,उत्तरप्रदेश ,कर्नाटक,में अभियान संचालित कर चुके है।

    छत्तीसगढ़ में जादू टोने के आरोप में महिला प्रताड़ना टोनही प्रताड़ना के खिलाफ जन जागरण तथा प्रदेश में कानून बनाने केलिए किये गए कार्यो केलिए राज्य अलंकरण पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान 2006 मे, देश भर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास एवं अंधविश्वास निर्मूलन के लिए किए गए कार्यों के लिये 2007 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा नेशनल एवार्ड प्रदान किया जा चुका है वहीछत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 2006 में महिला उत्पीड़न के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है.

    Post Views: 100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या टूथब्रश से बेहतर है नीम की दातून जानिए इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका…
    Next Article शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सोने के साथ चांदी में भी भारी गिरावट, जानें 19 अगस्त का ये ताजा भाव…

    August 19, 2026

    शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…

    August 19, 2026

    क्या टूथब्रश से बेहतर है नीम की दातून जानिए इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका…

    August 19, 2026

    माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, ये लक्षण भी हो सकते हैं संकेत जानें कब बरतें सावधानी…

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सोने के साथ चांदी में भी भारी गिरावट, जानें 19 अगस्त का ये ताजा भाव…
    • शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…
    • डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…
    • क्या टूथब्रश से बेहतर है नीम की दातून जानिए इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका…
    • माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, ये लक्षण भी हो सकते हैं संकेत जानें कब बरतें सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?