
कोलंबोः रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने गुरुवार शाम रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
श्रीलंका में राजनीतिक-आर्थिक संकट के बीच हिंसक प्रदर्शनों के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद 9 मई को महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।रानिल विक्रमसिंघे इससे पहले पांच बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
रानिल विक्रमसिंघे भारत के करीब रहे हैं और उनके प्रधानमंत्री बनने से भारत के साथ श्रीलंका के रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है।