
नवसारी। गुजरात के नवसारी जिले में हुए एक शादी समारोह के बाद गिफ्ट में मिले पैक को खोलना दूल्हे को भारी पड़ गया। दरअसल हत्या की साजिश के तहत दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में बम दिया था, जब गिफ्ट पैक को खोला गया तो उसमें से टेडी बियर निकला। इस बीच टेडी बियर को हाथ में लेते ही ब्लास्ट हो गया। जिसमें दूल्हा समेत उसका तीन साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शादी 12 मई को सलमा की शादी गावित नाम के युवक से हुई थी। शादी के बाद मंगलवार को जब वो शादी में मिले गिफ्ट देख रहे थे, तभी धमाका हुआ और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हाथ, एक आंख समेत उसके ऊपर का शरीर भी पूरी तरह जल गया।
हुआ ये बड़ा खुलासा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुल्हन सलमा की बड़ी बहन के प्रेमी रहे राजू धसनुख पटेल ने हत्या की साजिश रची थी। इस घटना को लेकर पता चला है कि आरोपी ने एक आशा वर्कर के हाथों एक टेडी वियर जैसा इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट भेजा था।
इस पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और परिवार के बयान पर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि राजू पटेल का लड़की के साथ पहले से प्रेम संबंध था, लेकिन उसने दूसरे लड़के से शादी करने की वजह से बदला लेने की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।