
हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हमारी आंखे है जिसे हमें स्वस्थ रखना है अगर आंख नहीं है तो सब कुछ हमारी जिंदगी में अंधेरा हो जाएगा इसे अच्छे से और स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है इसलिए उनकी मालिश और देखरेख भी करना जरूरी है आइए जानते हैं:-
सबसे पहले अपनी आँखों को बन्द कर लीजिए और उन्हें अपने अंगुलियों के वृत्तीय गति से 1-2 मिनट तक मालिश कीजिए। ध्यान रहे कि आप आँखों को बेहद हल्के से ही दबाएँ और इसके पहले आपने अपने हाथों को साफ कर लिया हो ताकि आँखों को कोई हानि नहीं पहुंचे।बैठ जाएं और आराम कीजिए। अपनी आंखों को दक्षिणावर्त घुमाना चाहिए, फिर वामावर्त घुमाना चाहिए। ये क्रिया 5 बार कीजिए। बीच-बीच में पलकों को झपका लीजिए। .दूर के किसी वस्तु पर नजर टिकाएं। उसके बाद अपने सिर को बिना चलाए धीरे-धीरे करके पास की किसी बस्तु पर आँख को फोकस कीजिए। फिर दूर की वस्तु पर आँखों को फोकस कीजिए। 5 बार कीजिए।
अपने दोनो हाथों की 3 अंगुलियों से आँखों की ऊपरी पुतलियों को दबाएं। ये दबाव 1-2 सेकेण्ड तक बनाए रखना चाहिए। ये क्रिया 5 बार कीजिए।