मुंबई: बिहार के 11 साल के मासूम ने सीएम नीतीश कुमार से अपनी पढ़ाई को लेकर गुहार लगाई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो कोरोना महामारी के दौरान हजारों के मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने नन्हें सोनू के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बिहार के सोनू का स्कूल में एडमिशन ही नहीं बल्कि रहने के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था हो गई है। बता दें की
सोनू सूद ने ट्वीट किया और लिखा- ‘सोनू ने सोनू की सुन ली भाई। स्कूल का बस्ता बांधिए आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है’। सोनू ने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि सोनू का एडमिशन Ideal International Public School BIHTA (Patna) में करवाया गया है।