सुरजपुर ।आज वह न केवल आत्म-निर्भर हैं, बल्कि अपने परिवार का भरण-पोषण भी कर रही हैं। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी शीलावती सिंह पति स्व. विजय कुमार सिंह सक्षम योजना की मदद से उनका वर्तमान और भविष्य दोनों संवर गया शीलापती की आर्थिक स्थिति उनके पति के मृत्यु हो जाने के बाद अत्यंत खराब थी। उनके दो लड़के थे, उनके परिवार में कमाने वाले कोई नहीं थे। तब उनकी मुलाकात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से हुई और उन्होंने सक्षम योजना के बारे में बताया कि किराना दुकान चलाने के लिए छ0ग0 महिला कोष में सक्षम योजना के द्वारा ऋण दी जाती है और मैं शीलापती सिंह सक्षम योजना में रू. 40000/ ऋण प्राप्त करके एक छोटी सी दुकान खोली है और उसी से मेरे घर की रोजी-रोटी चल रही है। सक्षम योजना के तहत मेरी अब आर्थिक स्थिति सुधर गयी है। धीरे-धीरे उनका ऋण सरलता से चुका लेती हूँ और बहुत खुश भी हूँ। सक्षम योजना का आभार व्यक्त करती हूँ ।