कोरबा: जिले के सरहदी गांव तेलसरा में उस समय सनसनी फैल गई,हद तब हो गया जब भाई ही अपनी बहन पर बधिक बन विवाद के बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना कारित कर आरोपी फरार हो गया. वहीं सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस देर रात तक मौके पर ही डटी रही।
चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामा कछार के आश्रित ग्राम तेलसरा के लालमिट्टी मोहल्ले में करीब एक दर्जन पंडो जनजाति परिवार निवासरत हैं. यहां रहने वाले दादन राम ने अपनी बेटी गीता पंडो की शादी गांव के ही मदद राम से की थी. दोनों पति-पत्नी गांव में ही रह कर जीवन यापन किया करते थे. रविवार को दोपहर गीता का भाई चेतराम पंडो उनके घर पहुंचा, जहां किसी बात पर भाई-बहन के बीच विवाद कहासुनी शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर चेतराम ने अपनी बहन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस दौरान कुल्हाड़ी गीता के गले में जा फंसा, जिससे खून से लथपथ महिला जमीन पर जा गिरी, और मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लहरे अपनी टीम के साथ घटनास्थल रवाना हो गए. जिले के सरहदी इलाके के पहाड़ी पर बसे तेलसरा के लाल मिट्टी मोहल्ला तक पहुंचने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन पुलिस देर रात तक वैधानिक कार्रवाई के लिए गांव में ही डटी साक्षी कथा का आरोपी की तलाश कर रही थी।
Post Views: 0