Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 31/5/2022 राशिफल : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल
    राष्ट्रीय

    31/5/2022 राशिफल : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष: काफी समय से कुछ निजी और घरेलू मसले आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे। अब इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाने के बाद यही सबसे जरूरी है कि शादी, ब्याह या नौकरी, एडमिशन के उन मामलों को देखें, जिसे घर के छोटे सदस्यों को जरूरत है।

    वृषभ: आपकी चिंताओं के कुछ बहुमुखी आयाम हैं। एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो दूसरी तरफ जमीन-जायदाद और अन्य लेन-देन के मसले भी पेंडिग पड़े हैं। संतान या भाई-बहन के लिए भी कुछ सोच विचार करना है।

    मिथुन: इस वक्त आपको अपने घटे हुए कोष को लेकर चिंता हो रही है। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अपने को दाता साबित करने के लिए उधार नहीं दें। हो सकता है लौट कर ही न आएं।

    कर्क: आप काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर चिंतित हैं तो इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है, उसे नही गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा।

    सिंह: आज आपको कोई कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर करने पड़ सकते हैं। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

    कन्या: यह अच्छी बात है कि किसी नेतृत्व के मामले में लोग आपको आगे करना चाहते हैं। लेकिन आप जहां तक हो सके वाद विवाद और बहस बाजी से दूर ही रहें यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाएं।

    तुला: आज के दिन आपका व्यय भार यानि निजी खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। कुछ हद तक लोगों की भी आपको चिंता करनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी इस प्रकार खर्च करने जरूरी है।

    वृश्चिक: किसी मामले में अगर आप कुछ ज्यादा बोल जाते हैं तो लोगों को आपकी पीठ पीछे आलोचना करने का अवसर मिल जाता है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नजर में रखें। जल्दी ही इसका सुपरिणाम निकलने लगेगा।

    धनु: आप हमेशा ही मध्यस्थता करने में सफल माने जाते हैं। आज भी किसी महत्वपूर्ण जगह पर आपका बीच में कूद पड़ना सफल हो जाए। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं अतः कोई भी काम सोच समझकर आगे बढ़ाएं।

    मकर: आज आप अपने कार्यस्थल पर आने वाले सभी प्रकार के पत्रों का जवाब दें। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नये नये आफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी प्रकार की एजेंसी या वितरण केंद्र के लिए अपनी सहमति देना फायदेमंद रहेगा।

    कुंभ: आज जब कभी भी किसी काम को समय पर करने में कटिबद्ध रहते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज भी आप ऐसे प्रस्ताव के लिए तैयार रहे हैं।

    मीन: काफी समय बाद आज आप राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका बिगड़ा शरीर भी कुद हद तक ठीक से चलता नज़र आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत और अपने काम में लगी हुई नज़र आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने मे कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी खबर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल पकड़ा गए हैं। अमित बघेल की गिरफ्तारी पुलिस ने किस मामले में की है…? इस संबंध में पुलिस की ओर से स्पष्ट बयान नहीं आया है
    Next Article 24 गोलियां शरीर के पार-सिर की हड्डी में भी बुलेट, सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डरावने खुलासे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…

    April 18, 2026

    क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…

    April 18, 2026

    MP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…
    • छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…
    • क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…
    • MP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…
    • LPG बुकिंग पर घटा वेटिंग टाइम; एजेंसियों ने बढ़ाई डिलीवरी स्पीड: सप्लाई चैन में सुधार से ग्राहकों को अब ज्यादा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?