Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…
    तकनीकी

    क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…

    By Tv36 HindustanApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आपके इलाके में भी बिजली के कट लगते हैं, तो LPG गैस की किल्लत की खबरों के बीच आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि इंडक्शन चूल्हे को इनवर्टर पर चलाया जा सकता है या नहीं? दरअसल इसका जवाब हां भी और ना भी। अगर आप इंडक्शन को साधारण इनवर्टर पर चलाने का सोच रहे हैं, तो जवाब ना है। वहीं अगर आपके पास साइनवेव टेक्नोलॉजी वाला इनवर्टर है, तो हां आप इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा चला सकते हैं।

    LPG गैस किल्लत की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग इंडक्शन चूल्हे पर शिफ्ट हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन इलाकों में बिजली की समस्या है क्या वहां इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा काम कर सकता है? कई लोग इस सवाल का जवाब ‘ना’ के रूप में देंगे, लेकिन यहां बात इतनी सीधी नहीं है। दरअसल इसके पीछे वाट और वेवफॉर्म का एक ऐसा पेचीदा गणित है, जिसे नजरअंदाज करके आप इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा चलाने की गलती नहीं कर सकते। इसके लिए जरूरी है कि आप पहले टेक्नोलॉजी के एंगल से समझें कि किस सूरत में इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा काम कर सकता है और कब नहीं।

    समझना होगा लोड का गणित
    इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हे को चलाना ऐसा ही है जैसे आप हाथी का भार गधे की कमर पर लादने जा रहे हों। दरअसल, एक नॉर्मल इनवर्टर 5-6 पंखे और कुछ बल्ब जलाने के लिए बना होता है। कहने का मतलब है कि साधारण इनवर्टर 500-600 वाट तक का लोड झेल सकता है।

    वहीं इंडक्शन चूल्हा चालू होते ही सीधा 1500 से 2000 वाट की भारी बिजली खींचता है। ऐसे में इनवर्टर पर इंडक्शन ऑन करने पर इनवर्टर की जान निकल सकती है या कहें कि वह तुरंत बैठ जाएगा। टेक्निकल भाषा में कहें तो इनवर्टर ओवरलोड हो जाएगा।

    करंट का फर्क कर देगा इंडक्शन खराब
    इंडक्शन चूल्हे को इनवर्टर पर चलाने से पहले करंट के फर्क को समझना जरूरी है। दरअसल इंडक्शन चूल्हे में कई नाजुक और बारीक पुर्जे आदि लगे होते हैं। वहीं इनवर्टर जो करंट पास करते हैं उसे झटके वाली बिजली या स्क्वायर वेव लेंथ करंट कहते हैं। यह बिजली का एक प्रकार है, जो बल्ब या पंखों के लिए तो ठीक है, लेकिन इंडक्शन के लिए खतरनाक हो सकता है।

    अगर आप गलत इन्वर्टर पर इंडक्शन चूल्हा चलाएं, तो चूल्हे के अंदर के तार जल सकते हैं या वह छोटा-मोटा धमाका करके हमेशा के लिए खराब हो सकता है। ऐसे में जब तक आपके पास खास साइन वेव करंट देने वाला इनवर्टर ना हो, तब तक इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हे को इनवर्टर पर चलाने का ख्याल भी मन में ना लाएं।

    ऐसा नहीं है कि इंडक्शन चूल्हा किसी इनवर्टर पर काम नहीं कर सकता। अगर आपके पास 2.5kVA या उससे ज्यादा क्षमता का प्योर साइन वेव इन्वर्टर है, तो आप बेझिझक इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा चला पाएंगे। इसके पीछे करंट का प्रकार वजह है, जो साइन वेव इनवर्टर दे पाता है। इससे इंडक्शन को वैसी बिजली मिलती है, जैसी लाइट के आने पर मिलती है।

    इंडक्शन चूल्हे को अगर सस्ते या साधारण इन्वर्टर पर चलाया जाए, तो वे बिजली में झटके पैदा करेगा, जिससे चूल्हा जल सकता है या वह बार-बार ‘Error’ दिखाकर बंद हो जाएगा। ऐसे में सिर्फ साइव वेव टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले इनवर्टर पर ही इंडक्शन चूल्हे को चलाया जा सकता है।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…
    Next Article छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…

    April 18, 2026

    MP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…

    April 18, 2026

    LPG बुकिंग पर घटा वेटिंग टाइम; एजेंसियों ने बढ़ाई डिलीवरी स्पीड: सप्लाई चैन में सुधार से ग्राहकों को अब ज्यादा फायदा…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…
    • छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…
    • क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…
    • MP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…
    • LPG बुकिंग पर घटा वेटिंग टाइम; एजेंसियों ने बढ़ाई डिलीवरी स्पीड: सप्लाई चैन में सुधार से ग्राहकों को अब ज्यादा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?