नई दिल्ली:– छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। संगठन ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत और प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सरकार के साथ बातचीत के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह घोषणा करती है कि हम अच्छे विश्वास के साथ अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय की गई शर्तों को तय समय-सीमा के भीतर लागू किया जाएगा।”
CJP की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आंदोलन के दौरान छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया और सरकार के समक्ष विभिन्न मांगें रखी गईं। संगठन का कहना है कि बातचीत के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके चलते आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया।
इससे पहले आंदोलन के प्रतिनिधियों ने कहा था कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। अब संगठन ने आधिकारिक रूप से आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी है।
आंदोलन समाप्त होने के बाद प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। हालांकि, सरकार और CJP के बीच किन-किन मांगों पर अंतिम सहमति बनी है, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
