धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। हाल के दिनों में कई कलाकार इस शो को छोड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा था। अब इस शो के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। खबरों की मानें तो शो में अभिनेत्री खुशबू पटेल नजर आने वाली हैं। एक नए चेहरे की एंट्री से दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।
रिपोर्ट की मानें तो तारक मेहता… में खुशबू की जोड़ी पोपटलाल के साथ बनने वाली है। इस किरदार को अभिनेता श्याम पाठक ने निभाया है। श्याम अपने अंदाज से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। उनके किरदार को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया है। ऐसी चर्चा है कि शो के आने वाले एपिसोड में पोपटलाल की शादी की सीरीज दिखाई जाएगी। इसमें खुशबू पोपटलाल की दुल्हनिया के रूप में दर्शकों से रूबरू होंगी।
पोपटलाल की जोड़ीदार बनने वाली खुशबू खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वह पेशे एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय दिखती हैं और फैंस से रूबरू होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक काफी आकर्षक दिखा है। वह तारक मेहता… में एक शर्मीली लडक़ी प्रतीक्षा का किरदार निभाएंगी। हालांकि, असल जिंदगी में वह काफी ग्लैमर्स दिखती हैं।
प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल में बताया था कि शो में दयाबेन की वापसी होंगी। हालांकि, उन्होंने यह तय नहीं किया है कि दयाबेन का किरदार किसे ऑफर किया जाएगा। असित ने कहा था, मुझे नहीं पता कि दिशा वकानी दयाबेन के रूप में वापस आएंगी या नहीं। दिशा जी के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं, हम एक परिवार की तरह हैं। अब वह शादीशुदा हैं और हर कोई अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाता है।