रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए अब निर्विरोध चुनाव होगा। बुधवार को निर्वाचन अधिकारी ने स्क्रूटनी में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ हरिदास भारद्वाज का नामांकन निरस्त कर दिया है। जिसके बाद अब मैदान में राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ही है। छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध राज्यसभा चुने जाएंगे। हालांकि अधिकृत घोषणा नामांकन वापसी का समय बीत जाने के बाद की जाएगी।
बता दें कि राज्यसभा के लिए 10 प्रतिशत प्रस्तावक और समर्थक अनिवार्य हैं। जोगी कांग्रेस की ओर से धर्मजीत सिंह, डॉ रेणु जोगी और प्रमोद शर्मा ने नामांकन जमा किया था। विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। इस लिहाज से 9 प्रस्तावक समर्थक होने चाहिए। इस शर्त को पूरा नहीं करने की वजह से स्क्रूटनी में जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।