
रांची। : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को उनके विभागों के विभिन्न श्रेणियों के कुल 55524 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने का आज निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने आज यहां सचिवालय में इन विभागों में भर्ती को लेकर की गयी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।
Govt Jobs 2022 : मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों विभागों में नियुक्ति नियमावलियों की सभी बाधाओं को दूर करते हुए एक माह के भीतर अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द चयन हो सके इस निमित्त नियुक्ति नियमावली एवं रोस्टर से संबंधित जितनी भी विसंगतियां हैं उन्हें दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करने का प्रयास करें। recruitment to a total of 55524 posts
Govt Jobs 2022 : बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव-सह- प्रधान सचिव एल.ख्यांगते, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एके रस्तोगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।