Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक बड़ी राहत : इतने रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हुआ सरसों तेल, सोयाबीन समेत कई खाने का तेल..
    राष्ट्रीय

    बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक बड़ी राहत : इतने रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हुआ सरसों तेल, सोयाबीन समेत कई खाने का तेल..

    By Tv 36 HindustanJune 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। खाद्य तेल की कीमतों में बीते सप्ताह 10 से 20 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। इससे अब आम लोगों की जेब में थोड़ा बहुत पैसा दो जरूर बचेगा सरकार की ओर से आयात शुल्क हटाने और इंडोनेशिया द्वारा पाम आयल का निर्यात शुरू किए जाने के बाद लगातार खातिर की कीमतों में कमी आएगी। हालांकि अभी मसाले की कीमत में कोई गिरावट नहीं देखी जा रही हैं। मसालों की कीमत में 70 फ़ीसदी तक तेजी देखी जा रही हैं।

    खाद्य तेल की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान 10 से 20 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। सरकार की ओर से आयात शुल्क हटाने और इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल का निर्यात शुरू किए जाने के बाद से लगातार कमी आ रही है। हालांकि, मसालों की कीमतों में कोई गिरावट नहीं देखी जा रही है। (Edible Oils Price)

    मसालों की कीमतों में 70 फीसदी तक की तेजी:
    हल्दी को छोड़ दिया जाएगा तो बाकी मसालों की कीमतों में बीते वर्ष के मुकाबले करीब 70 फीसदी तक की तेजी आई है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार में तेजी है, लेकिन ग्राहकों की संख्या में भी बड़ी कमी आई है। सरकार ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए बीते महीने खाद्य तेल के आयात पर लगने वाले शुल्क को हटा लिया था और सोयाबीन और सूरजमुखी के 40 लाख टन तेल का आयात ड्यूटी फ्री करने की बात कही थी। (Edible Oils Price)

    खाद्य तेल की कीमतों में दो सप्ताह में आई गिरावट:
    तेल 18 मई 4 जून
    सोयाबीन तेल 180 165
    सरसों तेल 185 170
    तिल का तेल 320 300
    मूंगफली का तेल 200 180
    नोट : कीमत प्रति लीटर में है। (खारी बावली की दर)
    इससे कीमतों पर असर पड़ा है। खारी बावली के व्यापारी हेमंत गुप्ता कहते हैं कि जैसे ही सरकार ने आयात शुल्क हटाने का ऐलान किया तो उसके बाद से ही कीमतों में नरमी आनी शुरू हो गई थी। उधर, इंडोनेशिया ने भी पाम ऑयल के निर्यात पर लगी रोक हटा ली है, जिसके बाद पाम ऑयल की सप्लाई शुरू हो गई है। लेकिन, मसालों की कीमतों से कोई राहत नहीं है।

    किराना कमेटी दिल्ली के प्रधान प्रेम अरोड़ा का कहना है कि इस बार जब फसल तैयार हो रही थी तो उस वक्त भारी बारिश और तूफान आया था। इसके साथ ही गर्मी समय से पहले शुरू हो गई, जिससे फसल पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई। इससे मसालों के उत्पादन पर असर पड़ा। (Edible Oils Price)

    मसालों की कीमतों में एक साल में आया अंतर:
    मसाले >> 2021 >> 2022
    लाल मिर्च 75-150 275
    धनिया सूखा 70-100 140-180
    जीरा 140-160 240-280
    हल्दी 70-90 70-90
    काली मिर्च 450-470 530-560
    हींग गीली 9000 18000
    हींग सूखी 12000 24000
    (कीमत प्रति किलो खारी बावली)

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां जल्द होने वाली है बंपर बहाली, शिक्षा, गृह और वन विभाग में 55,524 पदों पर होगी नियुक्ति, फटाफट चेक करें पूरी डिटेल…
    Next Article सीएम योगी ने कृष्ण भक्त रसखान को किया नमन, विजिटर रजिस्टर में लिखा- भक्ति जात-पात नहीं देखती…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, 18-19 मई को छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन चार राज्यों के सीएम…

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, इस तरह आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’…

    May 14, 2026

    SIR के तीसरे चरण की घोषणा, इन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा शुरू…

    May 14, 2026

    राजधानी में निर्भया जैसा कांड बस में महिला को खींचकर इतने घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, 18-19 मई को छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन चार राज्यों के सीएम…
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, इस तरह आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’…
    • SIR के तीसरे चरण की घोषणा, इन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा शुरू…
    • राजधानी में निर्भया जैसा कांड बस में महिला को खींचकर इतने घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…
    • नारायणपुर में अनोखी बारात: पेट्रोल-डीजल बचाने इस गाड़ी से पहुंचे दूल्हे, लोगों ने की सराहना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?