
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
मुंगेली/पथरिया-मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकुसदा के आश्रित ग्राम पडरिया छाप निवासी साधेराम पिता भगऊ अपने पैत्रिक संपत्ति के करिब 10 सालों से भटक रहा था। जिसके लिए उन्होंने तत्कालीन पटवारी को पैसे भी दिए थे जिसकी शिकायत ग्रामीण सर्वे के दौरान सर्वे टीम से की थी,साथ ही जमीन पर्ची बनाने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई थी। जिसे संग्यान में लेते हुए पथरिया तहसीलदार शिवम पाण्डेय ने स्वयं प्रार्थी साधेराम के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
जहाँ पता चला कि प्रार्थी की आंखें कमजोर हो चुकी है दिखाई नहीं देता साथ ही उनके पुत्र उनके साथ नहीं रहते उनकी तकलीफ़ को देखते हुए तत्काल पर्ची उपलब्ध कराई,पर्ची मिलने से वृद्ध काफि खुश हुए। वहीं तहसीलदार ने बुजुर्ग की स्थिति देख वृद्धा पेंशन में नाम जुड़वाने जनपद सीईओ से बात की व पेंशन संबंधी दस्तावेजों को जल्द पूर्ण करने संबंधित ग्राम सचिव को निर्देशित किया है। ग्राम में अधिकारी देख कई ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर पहुंचे हुए थे जिसे देख तहसीलदार ने आगामी दिनों में गांव में ही चौपाल लगाकर निराकरण करने की बात कही है। इस दौरान संबंधित हल्का पटवारी,ग्राम सचिव,कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।