
रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा बड़ी खबर नवनीत भसीन के निर्देशन में पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा चोर गिरोह भारी मात्रा में चांदी सोने के बने जेवरात चोर गिरोह से हुए बरामद रीवा जिले के अनुविभागीय अधिकारी द्वय आठ थाने से अधिक चोरों से माल बरामद करने पहुंचे थाना प्रभारी सभी चोरों को रघुनाथगंज पुलिस चौकी में लाया गया हैं मौके में तेजतर्रार एडिशनल एएसपी विवेक लाल भी कमान संभाल रखे हैं जानकारी के अनुसार लौर मऊगंज शाहपुर हनुमाना गढ़ सुहागी मनगवा के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी रघुनाथगंज पुलिस चौकी पहुंचे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 30 किलोग्राम से अधिक चांदी एवं काफी मात्रा में सोने के जेवरात मिले हैं चोर गिरोह के सभी सदस्य गौड़ जाति के बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी पड़ताल जारी है पुलिस ने इस बड़े चोरी के खुलासे से घटना की पुष्टि नहीं की है चोरों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही हैं मिली जानकारी मुताबिक चोर गिरोह से सोना चांदी खरीदने वाला एक व्यापारी जो त्यौथर थाना क्षेत्र के सोनौरी गांव का रहने वाला है उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस की पड़ताल जारी है।