
पथरिया – थाना अंतर्गत ग्राम चंदली में नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई । पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिन गुरुवार को रामकुमार राजपूत ग्राम चंदली के द्वारा थाना पथरिया में आकर बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का मृतक अनिल राजपूत पिता दीनदयाल राजपूत उम्र 27 वर्ष ग्राम चंदली जो सुबह गाँव के ही तालाब में नहाने के लिए गया था । जहा नहाने समय तालाब में कही डूब गया है जो नही मिल रहा था । सूचना पर पथरिया पुलिस द्वारा मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह एंव एसडीओपी पथरिया साधना सिंह को इस घटना के सबंध में बताया गया तथा दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम चंदली पहुँचकर गोताखोर मुंगेली को सूचना दी । जहा पथरिया तहसीलदार शिवम पांडेय के उपस्थित में एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम बिलासपुर के द्वारा तालाब में डूबे मृतक शव को 5 घंटे में ही खोज के बाद निकाला ।
तालाब लगभग 20 फिट था गहरा
ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब को जेसीबी से खोदाई कराया गया था जिसकी वजह से यह लगभग 15 से 20 फिट गहरा है । गहराई अधिक होने के कारण युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई ।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को जांच पंचनामा कर पीएम करने के लिए पथरिया लाया गया जहाँ पीएम करने के बाद शव को उनके परिजनों को सौप दिया गया ।इस कार्यवाही में पथरिया तहसीलदार एंव गोताखोर मुंगेली , एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम , थाना प्रभारी सीएम मालाकर , एएस आई पुहकल सिंह ठाकुर , प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव, आरक्षक रवि डाहीरे, राजीव पटेल , साथ ही अन्य पुलिस की भूमिका रही ।