
नई दिल्लीः अगर आपका राशन कार्ड बना हुआ है तो यह खबर ध्यान से पढ़ें, क्योंकि इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। अब राशन कार्ड धारकों को गल्ला लेने के लिए दुकानों पर लाइन लगाने की जरूत नहीं होगी। झटपट तरीके से आप राशन डीलर के यहां पहुंचेंगे और गेंहू-चावल लेकर आ जाएंगे।
इससे लोगों का समय बचेगा और दिक्कतें भी नहीं होंगी। अब राशन लेने के लिए जरूरी नही कि आप डीलर के यहां जाएं। सरकार अब एक ऐसा नियम बनाने जा रही है कि आप पैसों की तरह एटीएम से राशन भी निकाल सकेंगे।
उत्तराखंड सरकार की ओर से जल्द नई योजना शुरू होने जा रही है। राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, राशन की दुकान से मिलने वाले मुफ्त राशन के लिए पात्रों को अब दुकानों का चक्कर नहीं लगाना होगा।
वहीं, उन्होंने कहा कि विभाग नई योजना काम कर रहा है। जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जिलों में शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, जैसे कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर एटीएम से पैसे निकालते हैं। उसी तरह अब पात्र लोग अनाज ले सकेंगे।
खाद्य मंत्री के मुताबिक, विश्व खाद्य योजना के तहत प्रदेशभर में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहे हैं। इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है। क जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल फूड ग्रेन एटीएम की योजना उड़ीसा और हरियाणा राज्य में लागू है। अब इस योजना को लागू करने वाला उत्तराखंड तीसरा राज्य बन जाएगा।
यह मशीन बिल्कुल एटीएम मशीन की तरह काम करती है। इस पर एटीएम की तरह स्क्रीन भी होगी। राशन कार्ड धारक इसमें से एटीएम मशीन की तरह गेहूं, चावल और दाल निकाल सकेंगे। इससे कोटेदारों की दिक्कतें भी कम हो जाएंगी।