इंडियन प्रीमियर लीग के अगले 5 सीजन के लिए रविवार और सोमवार को नीलामी की प्रक्रिया हुई। जिसमें आईपीएल ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। टीवी और डिजिटल दोनों को मिलाकर आईपीएल का एक मैच दिखाने के लिए बीसीसीआई को 105।5 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी। इतनी कमाई करने वाली आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी स्पोर्ट्स लीग बन गई है। अब सवाल उठता है कि दुनिया की पहली ऐसी कौन सी लीग है, जो सबसे ज्यादा कमाई करती है और कितनी?
नंबर 1 (NFL): अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स प्रोपर्टी है। इस लीग में एक मैच की कीमत 133 करोड़ रुपये हैं। ये लीग हालांकि अमेरिका भर में ही पॉपुलर है। (Photo Twitter)
नंबर 2 (IPL): IPL पहले दुनिया की चौथी सबसे महंगी लीग थी। लेकिन मीडिया राइट्स को लेकर हुए IPL के नए करार ने इसे अब दूसरे नंबर पर ला दिया। नए करार के बाद IPL में अब एक मैच की कीमत 100 करोड़ के पार जा पहुंची है।
नंबर 3 (इंग्लिश प्रीमियर लीग): दुनिया की सबसे पुरानी और लोकप्रिय स्पोर्ट्स लीग में एक मैच की कीमत 81 करोड़ रुपये है। ये दुनिया भर में सबसे अधिक देखी जाने वाली फुटबॉल लीग है। इसका प्रसारण अधिकार भारत में स्टार इंडिया के पास है।
नंबर 4 (मेजर बेसबॉल लीग) – अमेरिका के इस बेसबॉल टूर्नामेंट में 30 टीमें खेलती हैं। ये दुनिया की सबसे पुरानी स्पोर्ट्स लीग है। यहां एक मैच की कीमत 72।7 करोड़ रुपये है। इस लीग का प्रसारण अधिकार ESPN और Fox Sports के पास है।
नंबर 5 (बुंदेसलीगा) – जर्मनी की फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा दुनिया के 5 सबसे महंगे स्पोर्ट्स लीग में 5वें नंबर पर है। यहां एक मैच की कीमत 29 करोड़ रुपये है। इस लीग का प्रसारण अधिकार सोनी पिक्चर्स के पास है।