
कार्यशाला में 149 शिक्षक प्रतिभागी के रूप में हुए सम्मिलित
कलेक्टर ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्तिz पत्र किया प्रदान
बिनोद गुप्ता बलरामपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
।
बलरामपुर 14 जून 2022/ जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों का चार दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यशाला 11 जून से 14 जून 2022 तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 149 शिक्षक प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को अपने-अपने संस्था में अध्ययनरत् बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना, अनुशासन व्यवस्था तथा विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण कार्यशाला का कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अवलोकन किया तथा अंतिम दिवस उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को अपने संस्था का सर्वश्रेष्ट शिक्षक बनने तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से कम से कम दो बच्चे 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में आये व सभी संस्था का परिणाम शत्-प्रतिशत बनाने में अहम भूमिका निभाने को कहा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने भी प्रतिभागी शिक्षकों के साथ अपना अनुभव साझा किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्रीमती पुष्पा सिंह, श्री प्रभाकर उपाध्याय, श्री निशिकांत पाण्डेय, श्री फेबिनियुश एक्का, श्री विमल दुबे, श्री इकलाक खान के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण