
पुलिस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैै। यूपी सरकार ने एक साथ 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यूपी सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट किया है। जिसमें बताया है कि यूपी पुलिस में 40000 पदों पर भर्ती की जाएगी। खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया चयन बोर्ड के लिए होगा।
आपको बता दें कि हाल ही में यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवीनश कुमार अवस्थी ने कहा था कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया से रेडियो ब्रांच के 2430 पद भरे जाने हैं इसके लिए लिखित एग्जाम जल्द ही आयोजित किया जाने वाला है।
इसके अलावा कांस्टेबल और इसके लेवल के 26,382 पद भरे जाने हैं। साथ ही कांस्टेबल पीएसी के भी 8540 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 1582 पद और भरे जाने हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने विधानसभा में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था। वहीं जल्द ही 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ऐसी भी उम्मीद है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार इस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास कैंडिडेट्स को हिस्सा लेने की इजाजत दे सकता है।