दिल्ली : TODAY NEWS राहुल गांधी से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर पूछताछ करेगी, जिसे लेकर दिल्ली की कई सड़को में जाम लगेगा क्योकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने निकलेंगे तो सड़को में भरी मात्रा में भीड़ लग सकती है जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने शहर में यातायात के विशेष इंतजाम किया है।
आपको बता दे दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आज कौन कौन से रास्ते खुले रहेंगे और किनपर आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों के अपील की है कि वे रूट देखकर ही घर से निकलें ताकि बेवजह परेशानी से बच सकें।
ये रास्तें रहेंगे बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। यातायात की विशेष व्यवस्थाओं की वजह से इन रास्तों पर आवाजाही नहीं हो सकेगी।
इन रास्तों में ट्रैफिक ज्यादा होने की संभावनाइसके अलावा गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड, क्यू प्वांइट जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन, मान सिंह रोड जंक्शन, क्लेरिज जंक्शन पर भी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विशेष व्यवस्था की वजह से ट्रैफिक अधिक होगा।इन रास्तों में बसें नहीं चेलगीगोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड पर बसों की आवाजाही नहीं होगी।