मुुंगेली। मुुंगेली के ठकुरीकापा युवक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बिजरवार में दो महिला की मौत हुई। मुंगेली के ठकुरीकापा निवासी सुखदेव खांडे रविवार की सुबह पांच बजे अपने खेत मे निंदाई करने गए थे।कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। सुखदेव भीगते हुए ही खेत में काम कर रहे थे। करीब छह बजे अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। इससे सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया।
पीएम के बाद शव वजन को सौंप दिया गया है।दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के गौरेला थाना के बिजरवार गांव की है। गांव की सोमवती और ललिता मार्को महुआ फल बिनने के लिए जंगल गई हुई थीं। लौटते समय बारिश शुरू हुई। दोनों गांव के पास पहुंची थीं कि तभी गाज उनके ऊपर गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पीएम के भेजा। पीएम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।