वर्धमान: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने सर्जरी करके करीब 250 कीलें, 35 सिक्के और स्टोन चिप्स को बाहर निकाला है।मंगलकोट निवासी शेख मोइनुद्दीन के पेट में कीलें, सिक्के देखकर डॉक्टरों ने भी अपना सिर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि 38 साल के मोईनुद्दीन पिछले 15 साल से मानसिक रूप से बीमार हैं।
एक्सरे रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले मोईनुद्दीन के पेट में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें वर्धमान के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने जांच के बाद पेट का एक्सरे किया तो रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए। मरीज का ऑपरेशन कर 250 लोहे की कीलें, 25 सिक्के, मुट्ठी भर छोटे पत्थर और स्टोन चिप्स बाहर निकाला गया।
फिलहाल स्वस्थ हैं मोईनुद्दीन वर्धमान अस्पताल के मनोरोग वार्ड में मोईनुद्दीन का इलाज चल रहा है। परिवार ने बताया कि मोईनुद्दीन ने शनिवार को कुछ नहीं खाया था। दोपहर में सिर्फ एक गिलास दूध पिया जिसके बाद उन्हें उल्टी हो रही थी। परिवार को भी नहीं पता कि मोईनुद्दीन के पेट में यह सब कैसे पहुंचा।