दिनांक – 25/6/22
स्थान – सूरजपुर
फॉरमेट -ABV
रिपोर्टर – जानी खान
मो.-7000215365
एंकर — सूरजपुर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने दो लाख के गांजा के साथ दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है, आज जयनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की संजय नगर इलाके में दो लड़कियां गांजा बेचने की फिराक में घूम रही हैं,, जिसके बाद पुलिस ने संजय नगर में दबिश देकर दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से लगभग 10 किलो गांजा जप्त किया है,, जप्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है,,
फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,,बाईट — हरीश राठौर,,, एडिशनल एसपी सूरजपुर