चंडीगढ़ः समर वैकेशन के बाद हरियाणा में 1 जुलाई यानि कल से स्कूल खुल जाएंगे। हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल प्रात 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक था, लेकिन अब समय में बदलाव कर दिया है।
इस बारे में हरियाणा सरकार ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार ने 1 जुलाई 2022 से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल प्रात 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे।
हरियाणा के स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस फरवरी माह से शुरू हो गईं थी। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय तक स्कूलों को बंद रखा गया था। अब स्कूलों को समर वेकेशन के बाद खोलने के संदर्भ में शिक्षा निदेशालय की ओर से नोटिस जारी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा के स्कूलों में करीब 1 महीने की समर वेकेशन की गई थी। हालांकि इस दौरान टैबलेट द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं जारी थी। इसके साथ ही अध्यापकों को भी किसी तरह की कोई छुट्टी नहीं दी गई थी। अब स्कूलों को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले स्कूलों को खोलने के लिए समय जारी किया गया था। जिसके बाद अब समय में बदलाव करके नया टाइम टेबल जारी किया गया है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 1 जुलाई, 2022 से हरियाणा में विद्यालयों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।