रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई लेदरी में कोरिया जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर वापस आएंगे और रात 8 बजे से रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित होटल में आयोजित ‘उड़ान डेयर टू ड्रीम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 10 बजे नई लेदरी में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। सीएम मनेंद्रगढ़ से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.5 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। रात 8 से 9 बजे रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित होटल में आयोजित ‘उड़ान डेयर टू ड्रीम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9.10 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।