
अमेजन (Amazon) पर फैब फोन्स फेस्ट सेल (Fab Phones Fest Sale) चल रही है. यह सेल 28 जून से शुरू हुई थी और आज यानी 30 जून को सेल का आखिरी दिन है. सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. महंगे से महंगे स्मार्टफोन्स काफी सस्ते में मिल रहे हैं. अगर आप नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं लेकिन बजट कम है तो यह सही मौका हो सकता है. अगर आप दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसकी बैटरी 3 दिन तक चले तो हम आपको ऐसा फोन बताने वाले हैं, जो सिर्फ 3 हजार रुपये में पाया जा सकता है.
Tecno POVA 3 (128GB Storage) की लॉन्चिंग प्राइज 14,999 रुपये है, लेकिन अमेजन पर 12,999 रुपये में उपलब्ध है. फोन पर 13 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे फोन की कीमक काफी कम हो जाएगी.
Tecno POVA 3 को खरीदने के लिए अगर आप SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हजार रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा. जिसके बाद फोन की कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी. उसके बाद एक्सचेंज ऑफर भी है.
Tecno POVA 3 पर 8,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है. अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो इतना ऑफ मिल सकता है. लेकिन 8,950 रुपये का पूरा ऑफ तभी मिलेगा जब आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में हो और मॉडल लेटेस्ट हो. अगर आप पूरा ऑफ पाने में कामयाब रहे तो फोन की कीमत 3,049 रुपये हो जाएगी.