रिपोर्ट : रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा/प्रदेश मे चल रहे स्थानीय नगरीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रीवा जिले मे भी मतदान दल गठन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। दल मे शामिल किए कर्मचारी कलेक्ट्रेट स्थित NIC कक्ष मे तैनात किए गए हैं, जो कम्प्यूटर के माध्यम से कर्मचारियों की मतदान में मतदान दल मे ड्यूटी लगाते है। किन्तु वहां तैनात कर्मचारियों के विरुद्ध जिले भर के कर्मचारियों मे असंतोष गहराता जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि NIC कक्ष मे मतदान दल गठन मे तैनात कर्मचारी वसूली मे व्यस्त हैं और पैसे लेकर कर्मचारियों के नाम कम्प्यूटर से सूची से ही डिलीट कर देते हैं,जिससे अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी बार बार लगाई जा रही है।
एक ओर जहां प्रथम चरण मे चुनाव ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों की ड्यूटी तीसरे चरण मे पुनः लगा दी गई है, वहीं हर कार्यालय, स्कूल, कालेज मे कई ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी ड्यूटी एक भी बार नहीं लगाई गई है, जिससे अन्य समस्त कर्मचारियों मे असंतोष व्याप्त है ।
कर्मचारियों ने NIC कक्ष मे तैनात कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए, निष्पक्षता से ड्यूटी लगाने की मांग करते हुए, वसूली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।कर्मचारियों का कहना है कि वे निर्वाचन या प्रशासन द्वारा सौंपे गए हर जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाते हैं। किन्तु कुछ कर्मचारियों की दो चरणों मे चुनाव ड्यूटी लगाने और सेटिंग करने वाले कुछ कर्मचारियों का नाम NIC कक्ष से डिलीट कर देने और उनकी एक भी बार ड्यूटी न लगाना भेदभाव और असमानता को प्रदर्शित कर्ता है, जिस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिये।