हिचकी आने के कारण :-

तनाव भी है इसका कारण:-इसके अलावा यदि तनाव होता है, तो भी हिचकी आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, तनाव होने पर शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे हिचकी आने की समस्या भी हो सकती है।
जल्दी-जल्दी खाना:-

कई बार लोग जल्दबाजी में खाने को चबा-चबाकर नहीं खाते हैं, जिस वजह से खाना गले में अटक जाता है। गले में खाना अटकने से हिचकी आने की समस्या हो जाती है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन सही से खाना न खाना भी हिचकी आने का एक मुख्य कारण हो सकता है।
हिचकी से छूटकारा के घरेलू उपाय :-

हिचकी रोकने के लिए पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, इससे गले में अटका हुआ खाना अंदर नली में चला जाता है, जिससे हिचकी की समस्या नहीं होती।चीनी और नींबू का रस मिलाकर खाने से भी हिचकी की समस्या दूर हो जाती है।हिचकी रोकने के लिए घुटनों को छाती के पास लेकर आए और दो मिनट तक ऐसे ही रखें, हिचकी रुक जाएगी। हिचकी रोकने के लिए अपना ध्यान हिचकी से हटाकर किसी अन्य चीज में लगाएं।